बाहर के लोगों को न्योता, बंगाल के बेटे का अपमान? Mithun Chakraborty छलका दर्द; बोले-‘वह मुझे छोटा एक्टर…’

मनोरंजन

राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता। दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (केआइएफएफ) में आमंत्रण नहीं मिलने पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कोलकाता में आयोजित एक बैठक में शामिल होने के बाद अभिनेता ने बंगाल और भारतीय सिनेमा के साथ अपने पांच दशक से अधिक के लंबे रिश्ते का हवाला देते हुए व्यवस्था पर सवाल उठाए।

‘बंगाल में मुझे छोटा कलाकार समझा जाता है’
मिथुन चक्रवर्ती ने कटाक्ष करते हुए कहा कि शायद उन्हें बंगाल में एक ‘छोटा कलाकार’ समझा जाता है, यही वजह है कि उन्हें समारोह से दूर रखा गया, जबकि बाहर से उन हस्तियों को बुलाया जाता है जिनका बंगाल से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *