भोपाल/ ग्वालियर
मध्य प्रदेश की राजनीति में इस समय बदलाव की आहट तेज हो गई है। अगले सप्ताह यह सामने आ जाएगा। पिछले दस दिन से चल रही कवायद के बाद सब कुछ तय हो गया है। फिलहाल मुख्यमंत्री मोहन यादव ही बने रहेंगे। बदलाव उनके मंत्रियों में होना है।
राजनीति से जुड़े सूत्रों का कहना है कि हटने वाले मंत्री क्या करेंगे यह भी तय हो गया है। सबसे ज्यादा नजरें नरोत्तम मिश्रा पर हैं कि उनके बारे में दिल्ली ने क्या फैसला किया है।
